चक्रधरपुर| चेलाबेड़ा निवासी झारखंड आंदोलनकारी बागुन बोयपाई (62) का देर रात करीब 11 बजे निधन हो गया। स्व बोयपाई का इलाज रांची रिम्स अस्पताल में चल रहा था। खबर की सूचना पाकर विधायक शशिभूषण सामाड अपने कार्यकर्ताओं के साथ चेलाबेड़ा पहुंचे और स्व बोयपाई को श्रद्धांजलि दी। कहा कि राज्य को अलग करने में स्व बोयपाई का अहम भूमिका थी। झारखंड आंदोलनकारी के साथ बोयपाई जिला कार्यकारिणी सदस्य व प्रखंड कमेटी के कोषाध्यक्ष भी थे।