मैट्रिक बोर्ड व इंटर की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए स्कॉलर प्वाइंट द्वारा 23 मई को होटल सागर में सुबह 10:30 बजे मुफ्त कैरियर काउंसिलिंग आयोजित की है। स्कॉलर प्वाइंट की डायरेक्टर विमला प्रसाद ने बताया की कॅरियर काउंसिलिंग सेमिनार में बेहतर मेंटरों द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर मुकाम देने के उद्देश्य से जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया की स्कॉलर प्वाइंट द्वारा एसएससी, रेलवे, बैंकिंग आदी कमप्टटिव परीक्षा के लिए दिल्ली के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन पठन पाठन की व्यवस्था की गई है। कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में एसएस इंफोटेक दिल्ली से शांता सिंह, जैन मैनेजमेंट कॉलेज जमशेदपुर के डायरेक्टर नौशाद आलम, ऋति क्लासेस आईआईटी जेई जमशेदपुर के अभिनाष त्रिपाठी, सेंटर मैनेजमेंट एमेटी यूनिवर्सिटी के अवधेश सिंह गाइडलाइन करेंगे।