पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तकनीकी खराबी की वजह से 3 दिन से आरक्षण सेवा बंद

तकनीकी खराबी की वजह से 3 दिन से आरक्षण सेवा बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर|एक माह के अंदर एक बार फिर तकनीकी खराबी की वजह से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन में विगत 3 दिनों से आरक्षण की सेवा ठप है। सेवा के ठप होने के चलते यात्रियों को घोर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विगत 19 मई से यहां के पीआरएस में गड़बड़ी आने की वजह से आरक्षण सेवा बंद है। इसकी वजह से आरक्षण करानेवालों को चक्रधरपुर या राउरकेला जाना पड़ रहा है। इसके चलते उनका अतिरिक्त समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। बताते चलें कि यहां से रोजाना करीबन 50 से ज्यादा लोग देश के अन्य जगहों की यात्रा करने के लिए अपना आरक्षण बुक कराते हैं।

खबरें और भी हैं...