सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए कल से लगेगा शिविर
चक्रधरपुर | सामाजिक पेंशन योजना के अंतर्गत योग्य व्यक्तियों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद के आदेशानुसार 17 मई से 20 मई तक विभिन्न वार्डों के लोगों के लिए अलग अलग शिविर का बंदोबस्त किया गया है। कैंप के सफल संचालन के लिए कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अनुराधा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनारायण सिंह, अंचलाधिकारी अमर जॉन आइंद, कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा को अलग अलग वार्डां में कैंप संचालन की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इन सभी विभागीय पदाधिकारियों को कैंप संचालन के लिए प्रचार प्रसार व कैंप में कर्मचारियों की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है।