रेलवे ट्रैक ब्लॉक को लेकर सीकेपी टाटा पैसेंजर ट्रेन रद्द
चक्रधरपुर। मंगलवार को 08011 चक्रधरपुर से टाटा के बीच चलने वाली पैसेंज ट्रेन का रद्द कर दिया गया। सीकेपी बड़ाबंबो के बीच मंगलवार को सुबह 10 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक रेल डाउन लाइन पर ब्लॉक लेकर ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया गया। इस बीच चक्रधरपुर से टाटा तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रोजाना दिन के 11 बजे सीकेपी से प्रस्थान करती है। चूंकी ट्रेन के समय ब्लॉक लिया गया था। इस वजह से ट्रेन का रद्द कर दिया गया।