शिशु विद्या मंदिर में शिशु व किशोर भारती का गठन
चक्रधरपुर |मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन चक्रधरपुर के वंदना सभागार में प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास व नेतृत्व क्षमता का विकास के लिए शिशु व किशोर भारती का गठन किया गया। मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि आज के बच्चे इस भारत के भविष्य हैं। बच्चों का सर्वांगीण विकास इस विद्यालय का उद्देश्य है। बच्चों के अंदर निहित गुणों एवं प्रतिभा को उजागर करना इस विद्यालय का लक्ष्य है। इसलिए विद्या भारती योजना ने शैक्षणिक मूल्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकार किया है। आज के परिदृश्य में इसे स्थापित करने की आवश्यकता है। भारत के भावी पीढ़ी में देश बोध, सामजबोध एवं संस्कृति बोध का जागरण हो सके, ताकि आदर्श विद्यालय के रुप में इसकी पहचान बन सके। वहीं चयनित विद्यार्थियों के क्रियाकलापों से अवगत कराए तथा उन्हें अपने दायित्व और कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निर्वाह करने की शुभकामना दी।