रेलवे रनिंग कर्मचारियों का धरना व रैली आज
चक्रधरपुर| बुधवार 16 मई को ऑल इंडिया रेलवे रनिंग स्टाफ एसोसिएसशन के बैनर तले पूरे भारत में एक साथ रेलवे के सभी मंडल कार्यालय के सामने धरना व रैली का आयोजन किया जाएगा। चक्रधरपुर मंडल कार्यालय के सामने भी बुधवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा दो केंद्री व अलग अलग मंडलों के विभिन्न स्थानीय मांगों को लेकर धरना होगा। इसकी जानकारी सहायक मंडल सचिव एके सिंह ने बताया की दिन के 10 बजे से डीआरएम कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।