पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जगदासाई में दो साल से बंद चापाकल चालू कराया

जगदासाई में दो साल से बंद चापाकल चालू कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| मंगलवार को जगदासाई के बांकीतापी टोला में पिछले दो साल से खराब पड़े चापानल को पीएचइडी विभाग के द्वारा मरम्मति कर चालु करा दिया गया है। एकमात्र चापानल पर गांव के 35 परिवार निर्भर थे। नल खराब होने के कारण ग्रामीणों को गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित तालाब से पानी लाना पड़ता था। इसकी जानकारी भाजपा नेता बिजय मेलगांडी को होने पर वे संबंधित विभाग से मिलकर संज्ञान में दिया। इसके बाद चापाकल चालू हो गया है। इससे ग्रामीणों में हर्ष है।

खबरें और भी हैं...