पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में 4 माह पहले जगह जगह बने मिनी पार्क से पौधे गायब, अब कचरा

शहर में 4 माह पहले जगह-जगह बने मिनी पार्क से पौधे गायब, अब कचरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर नगर परिषद के अलग-अलग जगहों पर चार महीने पहले स्थापित मिनी पार्क से अब पौधे गायब हैं। यहां दिखावे के लिए जनवरी 2018 में पौधरोपण कर मिनी पार्क का रूप देकर नगर परिषद ने खूब दावे किए थे। अब इन जगहों पर कचरा है। लेकिन रोपे गये पौधे गायब हैं। जब पार्क बना और उदघाटन हुआ उस समय पार्क की स्थिति कुछ थी और अब कुछ और ही है। उदघाटन के समय पार्कों में पौधरोपण कर फूलों के पौधे लगाए गए थे। अब पार्क में ना तो एक भी पौधे हैं और ना ही पानी की व्यवस्था। एक मिनी पार्क बनाने में लगभग 30 से 40 हजार रुपए खर्च किए गए थे। यानि दो से तीन लाख रुपए खर्च हुए। पार्क की घेराबंदी के लिए लगाये गये जाली को पेंट नहीं करने पर जाली में जंग लग रहा है।

खबरें और भी हैं...