पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरज प्रधानमंत्री व प्राची प्रधान चुनी गई उप प्रधानमंत्री

सूरज प्रधानमंत्री व प्राची प्रधान चुनी गई उप प्रधानमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव चक्रधरपुर में मंगलवार को बाल संसद का चुनाव हुआ। इसमें प्रधानमंत्री सूरज प्रधान तथा उप प्रधानमंत्री प्राची प्रधान बनी। नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा बच्चों के अधिकार कानून के तहत सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के प्रति जागरुक बच्चों की समूह का सहयोग प्राप्त करने के लिए आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव में बाल संसन का गठन प्रजातंत्रिक तरीके से किये गये। स्कूल के 80 संसद ने मंगलवार को वोट देकर प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री चुने। प्रधानमंत्री पद के लिए आठ उम्मीदवार खड़े हुए थे। इसमें सूरज प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्राची प्रधान से छह वोट अधिक लाकर प्रधानमंत्री बना। इसमें 11 विभाग के 22 मंत्री का चुनाव कर लिए गये हैं। जिसकी घोषणा बुधवार को होगा तथा मंत्रिमंडल को शपथ दिलाया जाएगा। उसको लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से तैयारियां की गई हैं। वहीं जीत की घोषणा के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पुष्पगुच्छा देकर निर्वाचित प्रधानमंत्री व उप प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मौक पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।

लोकतांत्रिक ढंग से आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव में चुनाव, बाल संसद के 80 सांसदों ने मंत्रिमंडल का किया गठन, आज लेंगे शपथ

आठ उम्मीदवार, किन्हें कितने मिले मत

सूरज प्रधान को 26 मत, प्राची प्रधान को 20 मत, निशा चाकी को 3 मत, रामसिंह टुंटिया को 3 मत, मंगल सिंह सामाड को 2 मत, मनतसा परवीन को 2 मत, सोलमा बेसरा को 8 मत, देवराज लाल को 8 मत मिले। प्रधानमंत्री का चुनाव मतदान तरीके से हुए। स्कूल में विद्यार्थियों ने कतार में खड़े होकर मतदान किया। मतदान के दौरान धूप पर खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। मतदान को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह था।

जीत के बाद बच्चों ने मनाया जश्न

जब मतगणना के बाद सूरज प्रधान को प्रधानमंत्री और प्राची प्रधान को उप प्रधानमंत्री की घोषणा हुई, उसके बाद से विद्यार्थियों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया। खुशी मनाते हुए जम कर अबीर गुलाल खेला। जीत के प्रत्याशियों को माला पहनाया गया। उसे कंधा पर उठाकर स्कूल परिसर में घुमाये गये। विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा। सभी विद्यार्थी इस चुनाव को लेकर काफी खुश दिखे।

सभी स्कूलों को बाल संसद की गठन करना है। उसके लिए शिक्षा विभाग का नियम भी मिला है। बच्चों को चुनाव की महत्व को सीख देने के लिए प्रजातंत्रिक तरीके से बाल संसद का गठन कराया गया। इसका लाभ छात्रों को मिलेगा। दिलीप कुमार महतो, प्रभारी प्रधानाध्यापक, आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव चक्रधरपुर

12वीं कक्षा तक का 210 करोड़ का बजट तैयार

पहली कक्षा से 12वीं तक के लिए बनाए गए समग्र शिक्षा अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम का 210 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। इसमें कई नई योजनाएं शामिल की गई हैं। जिला शिक्षा विभाग ने इस बजट को मंजूरी के लिए राज्य कार्यालय को सौंप दिया है। अब वहां सभी जिलों के बजट को मिलाकर राज्य का बजट तैयार कर केन्द्रीय मानव संसाधान विभाग को भेजा जाएगा। इस वर्ष से सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षक प्रशिक्षण को मिला कर समग्र शिक्षा अभियान बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...