पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली विभाग आॅफिस का अब नया ठिकाना होगा मेसो ऑफिस

बिजली विभाग आॅफिस का अब नया ठिकाना होगा मेसो ऑफिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| चक्रधरपुर बिजली विभाग के कर्मचारियों को अब जर्जर कार्यालय में काम करने से निजात मिलेगा। जून महीने में बिजली विभाग का आफिस रेलवे कॉलोनी स्थित मेसो कार्यालय बिल्डिंग में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रहा है। मेसो बिल्डिंग का रंगाई पुताई व रिपेयरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। जून महीने में पूर्ण रूप से विद्युत विभाग का कार्यालय स्थानांतरित हो जाएगा। विद्युत विभाग का पूरा काम अब वहीं से होगा। मालूम हो कि फिलहाल विद्युत विभाग जिस खपरैल के मकान पर चल रहा है। वह पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में पानी टपकता है। वहीं मकान की हालत ऐसी हो चुकी है कि आंधी पानी के दिनों में कर्मचारियों को मकान से बाहर दौड़ कर भागना पड़ता है। वहीं पंप रोड मे सब डिविजनल कार्यालय भवन का कार्य भी शुरू हो चुका है। अगले वर्ष तक इसका कार्य भी पूरा हो जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता एमके निराला ने बताया की सब डिविजन कार्यालय बनने के बाद उसी जगह पर विभाग चलेगा। मेसो भवन में कार्यपालक अभियंता का कार्यालय केवल रहेगा।

खबरें और भी हैं...