पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संपत्ति के लिए चाचा को मार डाला

संपत्ति के लिए चाचा को मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल के निदेशक अमिताभ चटर्जी उर्फ बॉबी दा की हत्या संपत्ति हथियाने के लिए ही उसके भतीजे प्रमाण चटर्जी व बड़े भाई प्रवीर चटर्जी ने एक और युवक के साथ मिलकर की थी। मुख्य आरोपी प्रमाण चटर्जी ने रिमांड पर इस बात को स्वीकारा कर लिया है। उसने बताया कि हत्या का मूल कारण संपत्ति से पूरे परिवार को बेदखल किया जाना था। कोर्ट में सरेंडर के बाद 24 घंटे के पुलिस रिमांड पर प्रमाण ने कई महत्वपूर्ण बातें बतायी है। वहीं रिमांड में ही प्रमाण के शिनाख्त पर मर्डर के बाद अपने घर के पास के एक गड्ढे से हत्या में प्रयुक्त छुरा व बॉबी दा के हाथ से चुराई गई दो सोने की अंगूठी व एक चांदी की अंगूठी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने प्रमाण से पूछताछ के बाद शनिवार को उसे पुन: जेल भेज दिया है।

तीन लोगों ने दिया था घटना को अंजाम

बॉबी मर्डर कांड के अनुसंधानकर्ता सह चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने बताया कि प्रमाण चटर्जी उर्फ पीटर लगातार पुलिस के द्वारा बनाए जा रहे दबाव के कारण 15 मई को चाईबासा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। प्रमाण ने अपने गुनाह को स्वीकार किया है। उसने बताया कि घर के बंटवारे को लेकर अपने चाचा अमिताभ चटर्जी की हत्या कर दी। बताया कि प्रमाण के अलावे प्रवीर चटर्जी और देबू नामक युवक ने मिलकर पूरी तैयारी के साथ हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...