पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने पर मना जश्न

कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने पर मना जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने से कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। शनिवार की शाम शहर के पवन चौक पर कांग्रेसियों ने कर्नाटक में दोबारा सरकार बनाने तथा लोकतंत्र की जीत की खुशी को लेकर आतिशबाजी किये तथा लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया। मौके पर कांग्रेस जिला समिति के वरीय उपाध्यक्ष राहुल आदित्य ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा का अहंकार टूट गया। जिस पैसों के बल पर भाजपा वहां सरकार बनाना चाहता थे, उन्हें मुंह के बल खानी पड़ी। देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। जनता उनके जुमलेबाज को पहचान गये हैं। मौके पर अंबरराय चौधरी, राजेश शुक्ला, पोंडेराम सामाड, गोविंद महतो, उदय सिंह, नरसिंह कोड़ाह, सेलाई मुंडा, घासीराम प्रधान, साह आजम, रमेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...