पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक ने साइन बोर्ड में मारी टक्कर, एक युवक की मौत

बाइक ने साइन बोर्ड में मारी टक्कर, एक युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क दुर्घटना में घायल को जमशेदपुर लेकर जाते परिजन।

भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर

सोमवार को चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर खूंटपानी पास सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर के भलियाकुदर के एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चाईबासा से बिना हेलमेट पहने बाइक से दोस्त के साथ शाम के समय घर लौट रहे थे। इसी दौरान खूंटपानी के पास रोड किनारे के साइन बोर्ड में जोरदार धक्का मार दिया। इससे पुटरु नाग का सिर फट गया। इससे मौत हो गई। जबकि सनी गागराई को गंभीर चोट पहुंची है। दोनों घायलों को चाईबासा से लौट रहे लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने पुटरु नाग को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शनि गागराई को रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर सनी की मां अस्पताल पहुंची। जहां पर घटना की पूरी जानकारी मिली।

खबरें और भी हैं...