पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे में धुत चालक चला रहा था छोटा हाथी वाहन, पलटा; आधा दर्जन यात्री घायल

नशे में धुत चालक चला रहा था छोटा हाथी वाहन, पलटा; आधा दर्जन यात्री घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशे में धुत चालक छोटा हाथी यात्री वाहन चला रहा था। वाहन में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। इस कारण केरा रोड में अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। उनका इलाज अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में किया गया। वहीं घटना के बाद ही चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह 8.50 बजे की है। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में टाटा एलप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री उतरे थे। करीबन 20-22 यात्री चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े लाल रंग के छोटा हाथी वाहन (जेएल 05बीटी 6844) में सवार होकर मां भगवती के दर्शन के लिए केरा जा रहे थे। यात्रियों का कहना है कि चालक नशे की हालत में था। इस कारण गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। सड़क के किनारे ही चला रहा था। मना करने से भी कुछ नहीं सुन रहा था। अंतत: चालक ने बाईपीढ़ शिव मंदिर के आगे गाड़ी को सड़क से नीचे उतारते हुए पलट दिया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों को चोट लगी है। जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। गाड़ी में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। गाड़ी को घटना स्थल पर ही छोड़ चालक फरार हो गया।

घायलों में ज्यादा मनोहरपुर के नंदपुर गांव की महिलाएं
घायलों में ज्यादा मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर गांव की महिलाएं हैं। जबकि एक महिला राउरकेला की है। यह सभी यात्री केरा मंदिर जा रहे थे। अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में इलाज के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों के बयान पर चक्रधरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...