पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम दाम पर जिन्स बेचने की मजबूरी, किसान रुष्ट

कम दाम पर जिन्स बेचने की मजबूरी, किसान रुष्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकसू किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने मंगलवार को चाकसू कृषि मंडी में पहुंचकर चाकसू क्षेत्र के किसानों की समस्याएं सुनीं और कृषि मंडी का निरीक्षण किया। समर्थन मूल्य पर खरीद में हो रही विसंगतियों को दूर करने व राज्य और केंद्र सरकार तक किसानों की पीड़ा को पहुंचाने का उपक्रम किया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में चाकसू में एक बड़ी किसान महासभा करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सैकड़ों किसान रामपाल जाट से रूबरू हुए। रामपाल जाट के आज न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए बनाए गए खरीद केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने जयपुर जिले के कृषि उपज मंडी चाकसू में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य से चना, सरसों, जौ तथा गेहूं के कम दाम पर बिकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को उत्तरदायी बताया। एक ओर प्रधानमंत्री किसानों को किसानों की आय दोगुनी करने का प्रचार कर रहे हैं और पिछले 2 वर्षों में इस संदर्भ में बजट में भी घोषणा की जा रही है, फिर भी एनसीडीएक्स (वायदा बाजार ) द्वारा किए जा रहे अनुचित व्यापार व्यवहार को सरकार रोक पाने में असमर्थ सिद्ध हो रही है।

राज्य सरकार किसी प्रकार की कोई सार्थक कार्रवाई नहीं कर किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। जाट ने भारत सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर की बात कही। इस दौरान किसान महासभा तहसील अध्यक्ष रामधन गुर्जर, मदन चौधरी सहित कई किसान उपस्थित रहे।

भास्कर न्यूज | चाकसू

चाकसू किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कृषि मंडी में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं

खबरें और भी हैं...