पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खलिहान में गेहंू की फसल जली, एक घंटे में दमकल ने पाया काबू

खलिहान में गेहंू की फसल जली, एक घंटे में दमकल ने पाया काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बाड़ापदमपुरा

आदर्श ग्राम पंचायत बाड़ा पदमपुरा के धोराला गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे एक खलिहान में रखी गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। धोराला निवासी शंकरलाल शर्मा ने बताया कि किसान पन्नालाल शर्मा ने पांच बीघा गेहूं की फसल किसान कानाराम बलाई को बांटे पर दे रखा था। सुबह 11 बजे खलिहान में रखी गेहूं की फसल में अचानक आग की लपटें उठने लगी। धुआं व आग की लपटें देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पदमपुरा सरपंच अर्जुनलाल मीणा ने पुलिस व दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया। सूचना पर मौके पर पुलिस पीसीआर, चाकसू व सीतापुरा से आई दो दमकल की गाड़ी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर चाकसू नायब तहसीलदार, पटवारी लक्ष्मीनारायण मीणा ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और पीड़ित को राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित किसान कानाराम बलाई की माली हालत है तथा बीमार रहता है। कुछ दिनों पहले ही पीड़ित का ऑपरेशन हुआ है। बीमारी के चलते खेत मालिक पन्नालाल शर्मा के खेत को बांटे पर लेकर परिवार के सदस्यों की सहायता से गेहूं की फसल बोई थी। फसल पक कर तैयार हो गई तो आस जगी थी कि परिवार के खाने के लिए अनाज हो जाएगा, परन्तु भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। आग लगने से सारी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर पीड़ित किसान बेसुध हो गया। जिसे गोनेर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

खबरें और भी हैं...