बड़ोदिया में ट्रांसफार्मर में लगी आग, सूझ-बूझ से टला हादसा
कोटखावदा ग्रामीण| ग्राम पंचायत बडोदिया में शुक्रवार शाम 7:15 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते ग्रामीणों ने लाइनमैन को फोन कर सूचना दे दी जिससे लाइनमैन कमलेश कुमार जांगिड़ ने सप्लाई बंद करवाकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया और जलते ट्रांसफार्मर के जंपर काटकर कस्बे की सप्लाई चालू करवाई।
सूचना पर चाकसू नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। थाना पुलिस भी पहुंच गई।