पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों को समस्या निस्तारण के दिए निर्देश

अधिकारियों को समस्या निस्तारण के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों को समस्या निस्तारण के दिए निर्देश

चाकसू/बाड़ा पदमपुरा| ग्राम पंचायत बल्लूपुरा में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक बैरवा ने राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को अधिक से अधिक उठाने की अपील की। विधायक ने बल्लूपुरा एवं डाहर गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए विधायक कोष से देने की घोषणा की। बल्लुपुरा सरपंच रामफूल बैरवा ने बताया कि शिविर में 20 नामांतकरण, 10 कुरेजात, 2 नाम शुद्धीकरण, 7 तकासमों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में 40 नकल, खाद्य सुरक्षा हेतू 73 आवेदन, 23 जन्म प्रमाण पत्र, 13 भामाशाह कार्ड़, 16 आधार कार्ड़, 43 जाति एवं 13 मूल निवास प्रमाण पत्र आवेदन प्राप्त किए। शिविर में विधायक ने श्रम विभाग के द्वारा 3 बालिकाओं को 55-55 हजार की प्राेत्साहन रािश, चार बालिकाओं को 8-8 हजार की छात्रवृति राशि दी गई। विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एससी/एसटी की 48 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा 16 बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे गए।

खबरें और भी हैं...