नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह मनाया
नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह मनाया
चाकसू/कोटखावदा |निकटवर्ती ग्राम केशवपुरा में मंगलवार को विश्व संवाद केन्द्र जयपुर एवं केशवपुरा आदर्श ग्राम विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जयपुर के प्रांत प्रचार प्रमुख मनोज कुमार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कहा कि वर्तमान में पत्रकार भाषाई एवं हिन्दी पत्रकारिता क्षेत्र का नेतृत्व करें। गुलामी के समय जो छवियाँ, व्यवस्थाएं, रचनाएं बिगाड़ दी गई। उन्हे सुधारने की जिम्मेदारी पत्रकारों की हैं। अध्यक्षता ओमशंकर गोस्वामी ने की। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद नैनीवाल, जिला प्रचारक गिर्राज, धर्मेन्द्र गर्ग, मनीष सैनी, नवरतन प्रजापति, कोटखावदा कार्यवाहक दिनेश शर्मा सहित चाकसू एवं सांगानेर क्षेत्र के पत्रकार एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।