पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरागाह पर कब्जा, प्रमुख राजस्व सचिव सहित अन्य से मांगा जवाब

चरागाह पर कब्जा, प्रमुख राजस्व सचिव सहित अन्य से मांगा जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाई कोर्ट ने चाकसू तहसील की गिरधारी लाल पुरा ग्राम पंचायत में चरागाह जमीन पर अतिक्रमण केस में प्रमुख राजस्व सचिव, जिला कलेक्टर जयपुर, एसडीओ चाकसू व तहसीलदार सहित नौ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने यह अंतरिम निर्देश कजोड़मल की जनहित याचिका पर दिया।

निर्देशों के बाद भी कार्रवाई नहीं : याचिका में कहा कि गांव की मौजूदा सरपंच मंजू मीणा के रिश्तेदारों ने कई सालों से चरागाह की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। जिला कलेक्टर ने भी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दे रखा है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। इसलिए चरागाह जमीन से अतिक्रमण को हटाया जाए।

खबरें और भी हैं...