पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21वीं सदी के नायक व सूचना क्रांति के सूत्रधार थे राजीव

21वीं सदी के नायक व सूचना क्रांति के सूत्रधार थे राजीव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | किशनगढ़-रेनवाल

शहर में सोमवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। राजीव गांधी की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने नेता को याद किया गया। रेनवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल गीला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें 21वीं सदी का नायक बताया। उन्होंने कहा कि गांधी ही एक ऐसे प्रधानमंत्री हुए, जिन्होंने भारत का नाम विश्व के मानचित्र पर स्थापित किया। वह एक सफल राजनेता थे। साथ ही युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। पूर्व प्रधान मनसाराम बांगडवा, महेश बाजिया, पार्षद धर्मेन्द्र चौधरी, डॉ. रामप्रसाद लाखराण, महेंद्र सुल्तानियां, कमलेश बांगडवा, योगेश कुलदीप, पार्षद सुभाष दायमा, सीताराम ताखर, सदीक बिसायती, पुरुषोत्तम जांगिड़, रामेश्वर जांगिड़ व बोदूराम वर्मा आदि मौजूद थे।

जाहोता| ग्राम पंचायत रामपुरा डाबड़ी की पुलिया के पास तानावाड़ कॉम्पलेक्स में सोमवार को भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 27वां बलिदान दिवस शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। अंबेडकर विचार मंच तहसील अध्यक्ष राजेश तानावाड़ के नेतृत्व में गोपाल भाटी, शंकर तानावाड़, सोलाराम बुनकर, बुद्धिष्ठ गोठवाल, सुदीप कुमावत, सिकंदर बबेरवाल, महेश तानावाड़, राजू योगी, मुरलीधर मंडोलिया, सुरेश कुमार आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इसी प्रकार बड़ पीपली बस स्टैंड के पास सीएम शर्मा के नेतृत्व में महेश सैनी, पप्पू शर्मा, डाबड़ी में पूर्व सरपंच छीतरमल देवंदा, शैलेष बोहरा, राजावास में मनीष गुलिया, संजय कुमावत, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी सचिव संजीता सिहाग, प्रतिष्ठा यादव, नांगल सिरस में लोकेश नागा आदि ने भी राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया। ग्राम रामपुरा डाबड़ी के खिजूर वाले बालाजी मंदिर के पास जिला पार्षद मोहन डागर की मौजूदगी मेें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 27वां बलिदान दिवस मनाया गया।

चाकसू/बाड़ा पदमपुरा/कोटखावदा | चाकसू नगर कांग्रेस कार्यालय पर वेदप्रकाश सोलंकी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ जिसमें राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मौन रखा। गंगाराम मीणा, नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, निमोडिया सरपंच रामचन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे। कोटखावदा मोड़ पर प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव लालाराम धाकड के नेतृत्व में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इसमें सरपंच गिर्राज खटनावलिया, सियाराम कसाणा, शौकीन गुर्जर मौजूद रहे। ग्राम सांम्भरिया में तूंगा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजावत के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई। राजीव गांधी के चित्रपट्ट पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधान कजोड़ बैरवा, श्रवण रैगर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सांम्भरिया सरपंच नरेश चावला मौजूद रहे।

हिंगोनिया| राजस्थान कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश चौधरी, सुरज्ञान सिह घोंसल्या, कांग्रेस अभाव अभियोग प्रदेश सचिव महेश जोशी, कांग्रेस अजजा प्रदेश सचिव मनोज मीणा, जयपुर जिला देहात कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रामलाल भांमू, झोटवाडा ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता रामनिवास शर्मा, कुडियों का बास पूर्व सरपंच शिवराम जीतरवाल, हिंगोनिया सरपंच दीपाराम ढाका, पूर्व वार्डपंच सुवालाल बागडी़, कांग्रेस के घनश्याम शर्मा, रामलाल नेटवाल, मदनलाल ज्योतिषी सहित कांग्रेसियों ने राजीव को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

जाहोता. रामपुरा डाबड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुण्यतिथि मनाते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...