बालकों को शैक्षणिक सामग्री वितरित
बालकों को शैक्षणिक सामग्री वितरित
चाकसू/कोटखावदा ग्रामीण | पंचायत काठावाला, हरिनारायणपुरा व बाढ़ चांदपुरा में शैक्षणिक सत्र से पूर्व शिक्षा मेला हुआ। इसमें प्रथम गुरु माता के द्वारा ही बच्चे की शारीरिक मानसिक व शैक्षणिक नियुक्त कर सकती हैं। यह विचार मंगलवार को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में शाला पूर्व शिक्षा मेले में ब्लॉक क्लस्टर समन्वयक सौभाग सैनी दुर्गा लाल नायक रामेश्वर चौधरी ने व्यक्त किए तथा माताओं को शाला पूर्व तैयारी के लिए बालकों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
अमरचंद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
इटावा भोपजी | जिला मुख्य संगठन लल्लूराम सैनी के निर्देश पर मुख्य ब्लॉक संगठन प्रहलाद शर्मा ने गांव निवासी अमरचंद बुनकर इटावा भोपजी कांग्रेस ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।