- Hindi News
- National
- चाकसू में विधायक ने किया जीएसएस का शिलान्यास, ट्रिपिंग एवं कम वाेल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
चाकसू में विधायक ने किया जीएसएस का शिलान्यास, ट्रिपिंग एवं कम वाेल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
क्षेत्र में आने वाले दिनों में बिजली के ट्रिपिंग एवं कम वाेल्टेज की समस्या से अब लोगों को निजात मिलेगा। बुधवार को विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने कस्बे में बनने वाले बिजली के तीन जीएसएस का शिलान्यास किया। विधायक बैरवा ने कहा कि चाकसू के न्यायालय के पास, गुदलिया की ढाणी शीतला एवं रेलवे स्टेशन रोड पर भट्टाा के पास तीन नए बिजली वितरण केन्द्र बनने से चाकसू क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति में सुधार होगा। बिजली एईएन राजकुमार गर्ग ने बताया कि बिजली की लाइनों के शििफ्टंग का कार्य 10 दिनों में शुरू हो जाएगा। अधिशासी अभियन्ता मनोज गुप्ता ने बताया कि इन तीन ग्रिडों के निर्माण पर 7.55 करोड़ की लागत आएगी। इनके निर्माण का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। गुप्ता ने दीनदयाल सौभाग्य योजना के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि 30 जून तक चाकसू क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को बिजली दे दी जाएगी। पालिका अध्यक्ष अनिता गुर्जर, उपाध्यक्ष सुलोचना शर्मा, जिपस भूणाराम गुर्जर, सरदार सुरेन्द्र सिंह, बद्रीनारायण, पार्षद गिर्राज सैनी, परमजीत सिंह, मोहन बोहरा, सुरेश सैनी, पवन, जगदीश खींची, पालिका ईओ मुकेश कुमार, रमेश भी मौजूद थे। इससे पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने सैटेलाइट अस्पताल पर हुए डेंगू कार्यक्रम एवं उपखण्ड कार्यालय में चल रहे न्याय आपके द्वार शिविर का अवलोकन किया।
चाकसू. शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते विधायक बैरवा।