चाकसू | चाकसू बाईपास निमोडिया चौराहे के पास चल रहे श्रीराम महायज्ञ में रविवार को श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीड इतनी थी कि पाण्डाल भी कम पड़ गया। कथावाचक राजेंद्र दास ने कहा कि घर में प्रभु की आराधना ठाकुर जी की पूजा अर्चना करने से सुख, शांति मिलती है तथा घर में संपन्नता होती है।