अजीतगढ़ | कस्बे के श्रीराधा-कानजी मंदिर में चल रही संगीतमय भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार को छप्पन भोग की झांकी सजाई गई एवं गोवर्धन परिक्रमा समेत अनेक प्रसंगों की कथा सुनाई।
कथा वाचक जुगलकिशोर जोशी ने कहा कि भक्ति-पूजा ही भगवत प्राप्ति का सच्चा मार्ग है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने ईष्ट की आराधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पौधे लगाना-पानी बचाना, भूखे को भोजन आदि कार्य करने से भगवान की पूजा के समान है। रविवार को छप्पन भोग की झांकी सजाई।
झांकी को देखकर श्रद्वालुओं ने अखंड़ खुशहाली की कामना की। यजमान दामोदर बोहरा, कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र बावलिया, महिला मंडल की राधा शर्मा, मनोरमा, मंजू नरेड़ी, शारदा शर्मा, मन्नी बावलिया, गायत्री, कानाराम भादूका, जीएल टेलर, कृष्ण कुमावत, संजू टेलर, नवीन फलोड़ मौजूद थे।
आने वाला युग कम्प्यूटर का युग
चाकसू | आईटीजीके ग्रुप चाकसू ने आरएससीआईटी परीक्षा में चाकसू उपखण्ड क्षेत्र में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों का राधिका पैराडाइज गार्डन में सम्मान समारोह किया। इसमें क्षेत्र के सभी ज्ञान केन्द्रों के संचालक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुंजबिहारी शर्मा ने कहा कि वर्तमान युग आईटी का युग हैं, हर घर में कम्प्यूटर एवं एण्ड्रोयड फोन का प्रयोग होता हैं। इसलिए जरूरी हैं कि लोगों को शिक्षा के बारे में जानकारी हो। सुनील गौत्तम ने कहा कि वर्तमान में सरकारी नौकरी के लिए आरएससीआईटी को अनिवार्य कर दिया गया लेकिन केवल इस कोर्स करने से ही कम्प्यूटर का पूर्ण ज्ञान नहीं आ पाता।