चाकसू बाईपास निमोडिया चौराहे के पास चल रहे श्रीराम महायज्ञ में रविवार को श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीड इतनी थी कि पाण्डाल भी कम पड़ गया। कथावाचक राजेंद्र दास ने कहा कि घर में प्रभु की आराधना ठाकुर जी की पूजा अर्चना करने से सुख, शांति मिलती है तथा घर में संपन्नता होती है। इसलिए सभी लोगों को घर में ठाकुर जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए तथा इसे अपने दिनचर्या में जोड़ना चाहिए। कथा में गायकों ने भजनों पर महिलाओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया तथा महिलाएं नृत्य करने लगी। राजेन्द्रदास महाराज ने भगवान और भक्त की महिमा के बारे में व्याख्यान किया। यज्ञकर्त्ता महाराज श्रीराम प्रियाशरण, हेम सिंह,अवधेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।