चाकसू | आईटीजीके ग्रुप चाकसू ने आरएससीआईटी परीक्षा में चाकसू उपखण्ड क्षेत्र में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों का राधिका पैराडाइज गार्डन में सम्मान समारोह किया। इसमें क्षेत्र के सभी ज्ञान केन्द्रों के संचालक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुंजबिहारी शर्मा ने कहा कि वर्तमान युग आईटी का युग हैं, हर घर में कम्प्यूटर एवं एण्ड्रोयड फोन का प्रयोग होता हैं। इसलिए जरूरी हैं कि लोगों को शिक्षा के बारे में जानकारी हो। सुनील गौत्तम ने कहा कि वर्तमान में सरकारी नौकरी के लिए आरएससीआईटी को अनिवार्य कर दिया गया लेकिन केवल इस कोर्स करने से ही कम्प्यूटर का पूर्ण ज्ञान नहीं आ पाता। कम्प्यूटर क्षेत्र में ज्ञान का अथाह भण्डार हैं, जिसका कभी अंत नहीं हो सकता। सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने कम्प्यूटर क्षेत्र में चलने वाले विभिन्न कॉर्सो एवं एजुकेशन लॉन के संदर्भ में जानकारी दी। ग्रुप ऑफ आरएससीआईटी अाईटीजीके ने घोषणा की कि गरीब बच्चों को ग्रुप नि:शुल्क कॉर्स करवाएगा। श्यामबाबू शर्मा ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्नातक पढ़ाई की फीस की जिम्मेदारी ली। श्याम लाईब्रेरी ने ऐसे विद्यािर्थयों के लिए एक वर्ष के लिए फ्री लाइब्रेरी उपलब्ध कराने की घोषणा की। समारोह में यूथ एम्प्लाईमेंट सोसायटी के विद्यार्थी छोटूराम ने 82 प्रतिशत, फॉर ऐवर एजुकेशन बडौदिया के गिरिश विजय ने 81 प्रतिशत, मिशन कम्प्यूटर शिवदासपुरा के सीताराम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जिन्हे सम्मानित किया गया।