पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध बजरी से भरे पांच ट्रक जब्त

अवैध बजरी से भरे पांच ट्रक जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवदासपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी परिवहन करते 5 बजरी से ट्रक एवं एक डम्पर काे जप्त कर खनन विभाग को सूचना दी। मौके पर खनन विभाग के अधिकारी रिंकू कोहली एवं सहायक खनिज अभियंता जयपुर पहुंचकर अवैध बजरी से भरे हुए ट्रकों को जब्त कर शिवदासपुरा थाने को सुपुर्द कर दिया तथा इनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। रिंकू कोहली ने बताया कि अवैध बजरी से भरे हुए ट्रको के चालकों से पूछताछ करने पर चालकों के पास कोई खनिज बजरी का वैध रॉयल्टी दस्तावेज नहीं पाये गये। कोहली ने बताया कि प्रत्येक अवैध बजरी से भरे हुए ट्रक के राॅयल्टी की दर से दस गुना अर्थात् एक लाख दस हजार पॉच सो रूपयों का जुर्माना किया गया। चाकसू एसडीएम की टीम के द्वारा आकोडिया गांव के पास अवैध बजरी से भरे हुए डम्पर को कार्यवाही कर शिवदासपुरा थाने भिजवाया गया।

दूदू में भी दो ट्रोले पकड़े

दूदू| पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को अवैध रूप से बजरी भरकर ले जा रहे दो ट्रोलों को जब्त किया है। सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रोलों को जब्त कर खनिज विभाग को अवगत करा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...