पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महायज्ञ से होता है वायु मंडल का शुद्धिकरण

महायज्ञ से होता है वायु मंडल का शुद्धिकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकसू. श्रीराम महायज्ञ में आहुतियां देते यजमान।

कार्यालय संवाददाता | चाकसू

चाकसू बाईपास निमोडिया चौराहे के पास श्रीराम प्रियाशरण जी महाराज के सानिध्य में चल रहे श्रीराम महायज्ञ के तीसरे दिन यजमानों ने पर्यावरण शुद्धि के लिए आहुतियां दी।

यज्ञाचार्य पं. सूर्यनारायण शर्मा द्वारा वायु देव, वरुण देव, अग्नि देव का आह्वान कर पूजा करवाई। इस पर यज्ञकर्ता श्रीराम प्रिया शरण जी ने बताया कि महायज्ञ होने से क्षेत्र का वायुमंडल शुद्ध हो जाता है। महायज्ञ के दौरान कथावाचक महाराज राजेंद्र दास जी ने भक्तमाल की कथा में भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए श्रोताओं को प्रेरित किया। यज्ञ में आसपास के लोगों के अलावा जयपुर क्षेत्र के कई श्रद्धालु़ यज्ञ में पहुंचकर यज्ञ एवं कथा का श्रवण कर रहे हैं। महायज्ञ में महंत चेतराम शरण जी महाराज, जयपुर गणगौरी बाजार स्थित जानकी जीवन कुंज, गोपाल बाबा सहित कई संत, महंत व श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...