बजरी इतनी ज्यादा की एक्सल ही टूट गया
बजरी इतनी ज्यादा की एक्सल ही टूट गया
सांभरिया| चाकसू मार्ग से बराला वाया गोनेर जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह अवैध बजरी से भरे ट्रक का एक्सल टूट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चाकसू की ओर से अवैध बजरी भरकर ट्रक चालक सांभरिया बराला वाया गोनेर मार्ग से जयपुर जा रहा था। तभी पूनियों की ढाणी के पास घुमाव में ट्रक का एक्सल टूट गया जिससे मार्ग पर जाम लग गया। जाम के चलते दूसरे वाहन चालकों को तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस रूट से अवैध बजरी से भरे सैकडों ओवरलोड वाहन रोज गुजरते है लेकिन प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे इनके हौसले बुलंद है।