- Hindi News
- National
- नगर पंचायत : खर्च में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सोमवारी और उपाध्यक्ष पद के हरि साधन मल्लिक सबसे आगे
नगर पंचायत : खर्च में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सोमवारी और उपाध्यक्ष पद के हरि साधन मल्लिक सबसे आगे
चुनाव प्रचार के साथ-साथ प्रत्याशियों की जेब भी हो रही है खाली भास्कर न्यूज| चाकुलिया
चुनाव प्रचार के साथ साथ प्रत्याशियों के जेब भी खाली हो रहे हैं। चुनाव अधिकारियों को दिए गए हिसाब के अनुसार अब तक कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सोमवारी ने सबसे अधिक 45 हजार 72 रुपए खर्च की है। वहीं सबसे कम निर्दलीय प्रत्याशी फूलमनी मुर्मू 22 हजार 831 रुपए खर्च की है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए झामुमो उम्मीदवार हरिसाधन मलिल्क 1 लाख 57 हजार 848 रुपए खर्च कर व्यय में सबसे आगे चल रहे हैं। इस प्रकार सभी लोग जोर-शोर से लगे हुए हैं।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने कितने किए अब तक खर्च
सरस्वती मांडी आजसू पार्टी : 34 हजार 475
संध्या रानी सरदार भाजपा : 25 हजार 385
मेनका हांसदा सीपीआई : 24 हजार 350 रुपए
सोमवारी सोरेन कांग्रेस : 45 हजार 72 रुपए
फूलमनी मुर्मू निर्दलीय : 22 हजार 831 रुपए
उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े उम्मीदवार के खर्च का विवरण
मो. इकबाल झाविमो : एक लाख 6 हजार 75 रुपए
रामस्वरूप यादव आजसू पार्टी : 34 हजार 371 रुपए
संजय घोष कांग्रेस : एक लाख 9 हजार 85 रुपए
सुमित कुमार लोधा भाजपा : एक लाख 17 हजार 40 रुपए
हरिसाधन मल्लिक झामुमो : 1 लाख 57 हजार 848 रुपए
गंगा नारायण दास निर्दलीय: 10 हजार 685 रुपए