नपं चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी, प्रचार में आई तेजी
जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, चाकुलिया नंप चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। वहीं चुनाव प्रचार के समापन के एक दिन पूर्व उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रत्येक उम्मीदवार वोटरों से मिलकर अपने समर्थन में मत देने की अपील कर रहे हैं। नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद की झामुमो समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार फूलमनी मुर्मू पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। वह अपने चुनाव चिह्न फलों से भरी टोकरी छाप पर बटन दबाकर वोट देने की लोगों से अपील कर रही हैं। शुक्रवार को दिघी, नालाडीह समेत कई वार्डों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता का समर्थन मिल रहा है। उनके साथ कल्याणी रोहिदास, खुकूमणी गोप, मालती सोरेन समेत अन्य लोग शामिल थे। वहीं आजसू पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सरस्वती मांडी व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामस्वरूप यादव ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न केला छाप पर बटन दबाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर अभियान चलाया।
झामासं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
शुक्रवार को झारखंड मानवाधिकार संघ की ओर से निकाय चुनाव को लेकर चाकुलिया के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पंपलेट का वितरण कर लोगों को मतदान को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही मतदाताओं को समझदारी से वोट का इस्तेमाल करने की बात कही गई। मौके पर झारखंड मानवअधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनु, घनश्याम कुम्भकार, उर्मिला सिंह, अरूण बगड़िया आदि उपस्थित थे।
चाकुलिया
नगर पंचायत चुनाव
चुनाव प्रचार के समापन के एक दिन पूर्व उम्मीदवारों ने झोंकी पूरी ताकत
भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल जुलूस निकालते समीर महंती व अन्य।
बाबूलाल सोरेन।
रायसेन सोरेन।
रायसेन सोरेन।
गौरीशंकर बिरूवा।
पार्षद प्रत्याशी खुकी गिरि के समर्थन में निकली रैली में शामिल समर्थक।
सांसद और विधायक ने जीत की बनाई रणनीति
सांसद विद्युत वरण महतो एवं घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू शुक्रवार को चाकुलिया पहुंच कर भाजपा प्रत्याशियों की जीत की रणनीति तय की। सांसद की मौजूदगी में दिघी में एक सभा की गई। जिसमें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि चाकुलिया नगर पंचायत में भाजपा की सरकार बनेगी तभी क्षेत्र का समुचित विकास हो सकेगा। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र आदि उपस्थित थे।
प्रत्याशियों ने सभी से मिल मांगा वोट
नगर पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 8 से वार्ड प्रत्याशी का चुनाव लड़ रहे मो. निजामुद्दीन ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। वह अपने चुनाव चिह्न ऑटोरिक्शा छाप पर बटन दबाकर वोट की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को समर्थकों के साथ डोर टू डोर अभियान चलाया। वहीं वार्ड संख्या 12 से 3 प्रत्याशी रायसेन सोरेन, बाबूलाल सोरेन तथा गौरीशंकर बिरूवा हैं। वह अपने-अपने चुनाव चिह्न पर बटन दबाकर लोगों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। सभी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इधर नगर पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड 12 से वार्ड प्रत्याशी का चुनाव लड़ रहे बाबूलाल सोरेन ने चुनाव चिह्न चूड़ियां छाप पर बटन दबाकर वोट की अपील कर रहे हैं। वार्ड 12 से ही वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहे रायसेन सोरेन ने भी चुनाव चिह्न बल्लेबाज छाप पर बटन दबाने की लोगों से अपील कर रहे है।
सांसद विद्युत वरण महतो व घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू।
प्रचार करते नपं अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सरस्वती व उपाध्यक्ष पद के रामस्वरूप यादव।
जुमे की नमाज पढ़कर निकले लोगों से मिले विधायक
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पार्टी प्रत्याशी हरि साधन मल्लिक के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील की। वह चाकुलिया मुस्लिम बस्ती पहुंच जुमे की नमाज पढ़कर निकले मुसलमान वोटरों से गर्मजोशी से मिलकर तीर कमान छाप पर बटन दबाने का आग्रह किया। चुनावी प्रचार के अंतिम दौर में चाकुलिया के हर नब्ज को पहचानने वाले पूर्व स्वास्थ मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी मैदान में आ गए हैं। शुक्रवार शाम उन्होंने प्रत्याशी को लेकर गोविंदपुर, कामारीगोड़ा, सोनाहारा गांव में शाम को बैठक की। चाकुलिया के शिक्षित वर्ग पर डॉ षाड़ंगी की मजबूत पकड़ है। चुनाव प्रचार में शिवचरण हांसदा, धनंजय करुणामय, सरस्वती हांसदा, दुलारी हेंब्रम, ललिता हांसदा, चिन्मयी महापात्र, कल्पना माहली, साहेबराम मांडी, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, समर मल्लिक, गाबलू दत्ता, राजेश नामाता, मो इंजीमाम, अनवर खान, जगदीश आदि लगे हुए हैं।
प्रचार करतीं नगर पंचायत झामुमो समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार फुलमनी मुर्मू।