पुलिस ने 150 लीटर अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा, जेल
चुनाव से पूर्व विशेष अभियान चलाकर चाकुलिया पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब लादकर ले जा रहे मारुती वैन को पकड़ा। मारुती वैन में लगभग 150 लीटर महुआ से बनी शराब मिली। खबर मिली थी कि पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी क्षेत्र से ट्रेन में शराब लादकर बड़शोल के रास्ते कानिमहुली ले जाया जा रहा था। कानिमहुली स्टेशन से इस शराब को पश्चिम बंगाल टपाने की योजना थी। इस बीच थाना प्रभारी नित्यानंद महतो को इसकी सूचना मिल गई थी। उन्होंने शराब लदे वाहन को पकड़ लिया। वाहन में बोरियों में भरकर शराब की बोतलें रखी गई थीं। 2-2 लीटर के 75 बोतलों में 150 लीटर शराब जब्त की गई। वाहन में शराब ले जा रहे असीत महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।