पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उम्मीदवारों ने घर घर पहुंच लगाया जोर

उम्मीदवारों ने घर-घर पहुंच लगाया जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने जनता का रुझान अपने पक्ष में करने के लिए शनिवार को पूरा जोर लगा दिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जमकर प्रचार किया। लोगों के बीच फायदे गिनाकर भविष्य का खाका पेश किया। इसके साथ ही शाम 5:00 बजे चुनावी शोर थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटरों को अपने पक्ष में करने का अंतिम प्रयास करने में लग गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अध्यक्ष पद पर 5 महिलाओं में कांटे की टक्कर

नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 5 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा की ओर से संध्या रानी सरदार, आजसू से सरस्वती मांडी, कांग्रेस से सोमवारी सोरेन, सीपीआई से मेनका हांसदा तथा फूलमनी मुर्मू निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। सभी प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया है।

उपाध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

नगर पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों के बीच कड़े मुकाबले की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के सुमित लोधा, झामुमो के हरि साधन मल्लिक, आजसू के रामस्वरूप प्रसाद यादव, कांग्रेस के संजय घोष, जेवीएम के मो. इकबाल तथा निर्दलीय गंगा नारायण दास शामिल हैं। सभी अपनी जीत का दावा ठोंक रहे हैं।

राम बनकर डा. गोस्वामी आदेश करें, मैं लक्ष्मण बनकर करूंगा काम : समीर
शुक्रवार की रात चाकुलिया नया बाजार स्थित छोटू रूंगटा मिल में भाजपा की चुनावी सभा हुई। युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस सभा में पार्टी के भीतर चल रहा मनमुटाव दूर हो गया। एक दूसरे के विरोधी समझे वाले नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवं समीर महंती एक मंच पर आकर एक दूसरे का गुणगान करते दिखे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि चाकुलिया में सड़क बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त करवाने का काम भाजपा ने किया है। क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हुए हैं वह भाजपा की ही देन है। उन्होंने कहा कि झामुमो द्वारा नगर पंचायत चुनाव में जो घोषणा पत्र जारी किया गया है वह एक छलावा है। मौके पर लक्ष्मण टुडू, गुंजन यादव, रोहित सिंह, देवेंद्र सिंह, शंभुनाथ मल्लिक, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, राणा गोप, आदि उपस्थित थे। वहीं समीर महंती ने कहा कि डॉ दिनेशानंद गोस्वामी राम बनकर आदेश करें समीर लक्ष्मण बनकर काम करेगा। यह सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

मतदान के दिन प्रखंड मुख्यालय में रहेगा कंट्रोल रूम
मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति
चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक करते एसडीओ व अन्य कर्मी।

अध्यक्ष के 5, उपाध्यक्ष के छह व पार्षद के 58 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कल होगा कैद
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में 69 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें अध्यक्ष के पांच, उपाध्यक्ष के छह तथा पार्षद के 58 प्रत्याशी शामिल हैं। इस चुनाव में 11 हजार 500 वोटर अपना मत देकर 14 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। चाकुलिया नगर पंचायत में 5 हजार 8 सौ 7 पुरुष वोटर हैं। जबकि महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से 114 कम है। 5 हजार 6 सौ 93 महिलाएं वोटर हैं। वहीं इस चुनाव में 2 हजार 7 सौ 81 युवा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चाकुलिया नगर पंचायत की कुल आबादी 16 हजार 6 सौ 3 है। चुनाव के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं। 12 भवनों में 18 बूथ होगा। जिसमें 12 वार्डों के मतदाता वोट डालेंगे। 69 प्रत्याशियों में 30 प्रत्याशी महिला हैं, जबकि पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 39 है। आंकड़ों को देखकर यह पता चलता है कि महिलाएं भी पुरुषों की तुलना में लगभग बराबर की स्थिति में हैं।

चुनावी सभा को संबोधित करते डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद व अन्य।

झामुमो के घोषणा पत्र से गुरुजी का फोटो गायब : गुंजन
झामुमो के चुनावी घोषणा पत्र को मुद्दा बनाकर भाजपा की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव ने कहा कि विधायक कुणाल षाड़ंगी आइडा का विस्तारीकरण चाकुलिया तक कराने का श्रेय ले रहे हैं, जबकि यह कार्य मुख्यमंत्री ने स्वयं कराया है। उन्होंने कहा कि झामुमो पार्टी की ओर से बने बैनर पोस्टर और घोषणा पत्र में गुरुजी की तस्वीर ही गायब है। मौके पर उपाध्यक्ष प्रत्याशी सुमित लोधा, सरोज महापात्रा, रोहित सिंह, दिनेश सिंह, सुशील शर्मा आदि मौजूद थे।

सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर । चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के मतदान के दिन प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना देने के लिए प्रखंड मुख्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया गया है।कंट्रोल रूम में तैनात वरीय सहायक देबाशीष चक्रवर्ती का मोबाइल नंबर -7717758909, लेडी सुपरवाइजर सबिता सिन्हा का 7759953847तथा सीडीपीओ ऑफिस चाकुलिया का मोबाइल नंबर 9334158297 है। चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को अवकाश के दिन भी डीसी अमित कुमार ने कोषांग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। चुनाव की तैयारी की पत्रकारों को जानकारी देने के लिए रविवार को डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी चाकुलिया में एक पत्रकारों से बात करेगे।

सुमित लोधा

भाजपा जनता के सपने को करेगी पूरा : डा. गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने महिलाओं से आगामी नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संध्या रानी सरदार तथा उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित लोधा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही चाकुलिया का सर्वांगीण विकास करेगी। आप नगर पंचायत में भाजपा को चुने हम आपके सपने का चाकुलिया नगर बनाएंगे। प्रधानमंत्री आवास, नि:शुल्क गैस कनेक्शन, वॄद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, 24घंटे बिजली, सभी सड़कों का निर्माण, नाली का निर्माण तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं का विस्तारीकरण कराया जाएगा। महिला सम्मेलन को संगीता मिश्रा, संध्या रानी सरदार, सुमित लोधा ने संबोधित किया। संचालन शंभुनाथ मल्लिक ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा उपस्थित थे।

मो. इकबाल

गंगा नारायण दास

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थन में झामुमो ने निकाला जुलूस
जुलूस में शामिल विधायक कुणाल षाड़ंगी व जिलाध्यक्ष व अन्य।

भास्कर न्यूज | बहरागोड़ा

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झामुमो ने बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी तथा जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में जुलूस निकाला। चाकुलिया मुख्य मार्ग पर पदयात्रा कर पार्टी के उपाध्यक्ष प्रत्याशी हरि साधन मल्लिक को जिताने की अपील की। पदयात्रा की शुरुआत नामोपाड़ा के रासमंच से हुई। विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा हुई। जिसमें वर्तमान झारखंड सरकार की नीतियों की खिल्ली उड़ाई गई। राज्य की बदहाली पर सरकार को दोषी ठहराया गया। पदयात्रा में जिला पार्षद शिवचरण हांसदा, अर्जुन पुर्ति, गोपन पड़िहारी, धनंजय करुणामय, साहेबराम मांडी, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, सुमन कल्याण मंडल, असीत मिश्रा, निर्मल दुबे, दुर्गा मुर्मू, शिशिर महतो, निर्मल महतो, बलराम महतो आदि उपस्थित थे।

जीत के लिए फूलमनी ने झोंकी ताकत
नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद की झामुमो समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार फूलमनी मुर्मू ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। वह अपने चुनाव चिह्न फलों से भरी टोकरी छाप पर बटन दबाकर वोट की अपील कर रही हैं। शनिवार को स्वर्णरेखा कॉलोनी, नागानल कॉलोनी समेत कई वार्डों का दौरा किया। फूलमनी मुर्मू ने बताया कि नगर क्षेत्र में वोटरों का समर्थन मिल रहा है। वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

चुनाव प्रचार करतीं फूलमुनी मुर्मू व अन्य।

संजय घोष

साधन मल्लिक

खबरें और भी हैं...