8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल
चाकुलिया |8 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले कमारीगोड़ा के किशन लाल दास को पुलिस ने शुक्रवार की रात चाकुलिया स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। चाकुलिया थाना में दर्ज कांड संख्या 22/18 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें किशन लाल को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच कर जेल भेज दिया। किशन लाल ने अपने घर टीवी देखने आई 8 वर्षीय बच्ची के साथ काफी घिनौना हरकत की थी।