पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवनिर्मित पुलिया में आई दरार, टूटने की आशंका

नवनिर्मित पुलिया में आई दरार, टूटने की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्मित पुलिया में आई दरार, टूटने की आशंका

धालभूमगढ़|चाकुलिया-धालभूमगढ़
मुख्य सड़क में बालीदुंमा गांव के समीप बने आरसीसी पुल में बनने के साथ-साथ ही दरारें आ गई हैं। राहगीरों ने पुल टूटने की आशंका जताई है। जबकि इस पुलिया को बने अभी एक महीने भी पूरा नहीं हुआ है। पुल निर्माण स्थल के समीप किसी तरह का सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। सूचना बोर्ड नहीं होने के कारण पुल का निर्माण किस योजना से हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर की ओर से 12 लाख 35 हजार 608 रुपए की लागत से संवेदक शक्ति इंटर प्राइजेज द्वारा किया गया है।

खबरें और भी हैं...