दो हजार में केवल 800 ही होमगार्ड जवानों को प्रतिनियुक्त करने पर रोष
मुसाबनी के पूर्व थाना के बैरक में होमगार्ड का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने को लेकर रविवार को होमगार्डों ने बैठक की। जिसमें चाकुलिया, घाटशिला, गुड़ाबांदा व मुसाबनी प्रखंड के होमगार्ड शामिल थे। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा दो हजार होमगार्डों की नियुक्ति की गई है।
जिसमें से 800 होमगार्डों को ही प्रतिनियुक्त किया गया है। बाकी बचे होमगार्डों का 42 दिन का प्रशिक्षण फरवरी में पूरा हो चुका है। लेकिन इन्हें अभी तक प्रतिनियुक्त नहीं किए जाने से नाराज हैं। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा 6 दिसंबर को 100 रुपए की बढ़ोतरी और होमगार्डों को ट्रैफिक व्यवस्था में लगाने की घोषणा की गई थी। उस घोषणा को भी दरकिनार कर दिया गया है। होमगार्ड प्रशिक्षण लेकर भी बेरोजगार हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष 22 को अपनी मांगें रखी जाएंगी।
एकजुटता दिखाते होमगार्ड के जवान।
सीमांत मुंडा बने चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष
इस अवसर पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गुड़ाबांदा और चाकुलिया प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। चाकुलिया प्रखंड कमेटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सीमांत मुंडा, उपाध्यक्ष सालकु हेंब्रम, सचिव गोवर्धन टुडू, उप सचिव जलेश्वर सिंह, संगठन सचिव कुमारी गुमी मुर्मू, उप संगठन सचिव सरस्वती सोरेन, कोषाध्यक्ष दिनेश टुडू को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य में भीम हेंब्रम, सुशांक महतो, हेमंत सिंह, जयदेव सिंह, दासों हांसदा को रखा गया है।
गुड़ाबांदा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष बने अजय
गुड़ाबांदा प्रखंड की कमेटी में अध्यक्ष अजय मांडी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण मांडी, सचिव करमिला हेंब्रम, उप सचिव सुखराम हेंब्रम,संगठन सचिव धनु हांसदा, उप संगठन सचिव राम चंद्र किस्कू, कोषाध्यक्ष प्रतिभा सोरेन को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में दसो बेसरा, करताय हांसदा, जमुना मुर्मू, सिंगमनी हांसदा, सरोजनी मुर्मू शामिल हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी, सचिव सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, प्रमंडलीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव ओम प्रकाश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मुसाबनी नारायण मुर्मू, सचिव राम टुडू, महिला अध्यक्ष बबिता किस्कु, सचिव कानदोनी सोरेन, अमित मिश्रा, उमेश कुमार आदि उपस्थित थे।