पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारा शिक्षकों ने आंदोलन की बनाई रणनीति

पारा शिक्षकों ने आंदोलन की बनाई रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला ईकाई की बैठक जिला स्कूल मैदान में रविवार को जिला अध्यक्ष दीपक बेहरा की अध्यक्षता मेंे आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य तौर पर आगामी 17 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पदयात्रा सह न्याय यात्रा काे लेकर विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। न्याय यात्रा जमशेदपुर मानगो पारडीह गांधी मैदान से 11 बजे, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी, सदर, टोंटो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा व गम्हरिया के शिक्षक शामिल होंगे। वहीं 18 अप्रैल को तांतनगर, मंझारी, पटमदा, बोड़ाम, चांडिल, 19 अप्रैल को कुमारडुंगी, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, मंझगांव, आनंदपुर, गोईलकेरा, डुमरिया, गुड़ाबांधा, ईचागढ़, कुडकु, 20अप्रैल को बहरागोड़ा, चाकुलिया, सरायकेला नीमडीह के पारा शिक्षक पद यात्रा करेंगे। वहीं 21 अप्रैल को हाटगम्हरिया, झींकपानी, धलभूमगढ़, घाटशिला, मुसाबनी, खरसांवा कुचाई के पारा शिक्षक पद यात्रा मेें भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...