आंदोलनकारियों को सम्मान व अधिकार नहीं देने पर जताया गया रोष
झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक रविवार को फूलडुंगरी में आंदोलनकारी जगदीश भकत की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से आंदोलनकारी धनपति सरदार शामिल थे। बैठक आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा घोषित सम्मान और अधिकार अब तक नहीं दिए जाने पर विरोध जाहिर किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल को सराईकेला के धर्मशाला में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित की जाए। इसमें आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से मंथन कर आगे की रणनीति तय की जाए। बैठक में घाटशिला अनुमंडल से आंदोलनकारियों को शामिल किए जाने के लिए प्रखंडवार आंदोलनकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसमें डुमरिया का शंकर सोरेन, मुसाबनी रघुनाथ महाली, घाटशिला कंचन कर, धालभूमगढ़ अजीत साव, चाकुलिया रूद्र प्रताप महतो, बहरागोड़ा सपन महतो को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से जगदीश भकत, दलगोविंद मुर्मू, दुखीराम मार्डी, संतोष कुमार साहू, शांखो हांसदा, फागू मुर्मू, सुशेन मार्डी आदि मौजूद थे।