पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 बूथों पर 500 से अधिक पुलिस बल की होगी तैनाती, घाटशिला स्थित वज्रगृह में रखी जाएगी ईवीएम

18 बूथों पर 500 से अधिक पुलिस बल की होगी तैनाती, घाटशिला स्थित वज्रगृह में रखी जाएगी ईवीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया नगर निकाय चुनाव-2018 के क्रम में मतदान सामग्री का वितरण, पोलिंग पार्टी को अग्रिम राशि का भुगतान, ईवीएम का वितरण एवं मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने हेतु वाहनों की टैगिंग का कार्य मनोहर लाल उच्च विद्यालय चाकुलिया में किया गया। 500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं कर्मी मनोहर लाल उच्च विद्यालय चाकुलिया में उपस्थित थे। उपायुक्त अमित कुमार तथा वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने संयुक्त रुप से पीठासीन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो यह सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान बताए गए बिंदुओं का सूझबूझ से पालन करें। अपने साथ टैग किए गये पुलिस बल के साथ ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। तीन सेट ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मतदान दल सात लोगों का है। सभी अपने बूथ पर ही रहें। सुबह 6:00 बजे से माॅक पोलिंग प्रारंभ है। प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी दी जाय। मतदान के उपरांत ईवीएम को जेसी हाई स्कूल, घाटशिला स्थित बज्रगृह में रखा जाना है। मतदान समाप्ति के उपरांत ईवीएम लदे वाहन एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के सभी वाहन प्रखंड कार्यालय चाकुलिया के समीप इकट्ठा होंगे और वहां से स्कॉट पार्टी की अभिरक्षा में प्रस्थान करेंगे। चाकुलिया में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त ने कहा कि कुल 11 हजार 500 मतदाता मतदान की प्रक्रिया में भाग लेंगे। जिसमें से 5807 पुरुष एवं 5693 महिला मतदाता हैं। कुल 18 बूथ बनाए गए हैं।

चाकुलिया नपं चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने की सारी तैयारियां पूरी: डीसी

नपं चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देते डीसी व एसएसपी।

रानी सरदार

सोमवारी सोरेन

फूलमनी मुर्मू

सरस्वती मांडी

मेनका हांसदा

चार सेक्टरों में बांटा गया है पूरा क्षेत्र

वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि चुनाव के लिए मुकम्मल तैयारियां की गई है। 18 पोलिंग बूथ में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र पुलिस बल तथा महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। चार चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। जहां इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो पोलिंग बूथ दूरी पर अवस्थित हैं, वहां बूथ से बाहर भी निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। चाकुलिया के बाहरी क्षेत्रों में सीआरपीएफ तथा जैप बल की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर वायरलेस सेट उपलब्ध रहेंगे। क्षेत्र में शराब की बिक्री निषिद्ध रहेगी।

सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा मतदान

पर्याप्त संख्या में फ्लाइंग स्क्वायड एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है प्रत्येक बूथ पर वीडियो ग्राफर उपस्थित रहेंगे। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव के लिए प्रत्येक कदम उठाए गए हैं। आज सभी मतदान कर्मी बूथ पर पहुंचेंगे। प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। 5:00 बजे आने वाले मतदाताओं को मतदान कराना सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया व्यापक जन प्रसार का काम करे। सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया जा चुका है। निजी प्रतिष्ठानों में भी सवैतनिक अवकाश की घोषणा की गई है। पूरे क्षेत्र को चार सेक्टर और दो जोन में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को जो वोटर स्लिप दी गई है, वह भी एक वैकल्पिक पहचान के रूप में काम करेगी।

खबरें और भी हैं...