पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ के नीचे खड़ा व्यक्ति ठनका गिरने से घायल

पेड़ के नीचे खड़ा व्यक्ति ठनका गिरने से घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया | चाकुलिया प्रखंड स्थित खडिकाशोल में ठनका गिरने से शुरू मुंडा (50) घायल हो गए। मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे शुरू मुंडा अपने घर खड़ीकाशोली से केरूकोचा साप्ताहिक हाट जा रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी। बारिश से बचने के लिए शुरू एक महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच ठनका गिरा और वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां संपा घोष ने इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि शुरू की कमर में चोट लगी है। वह खतरे से बाहर हैं।

खबरें और भी हैं...