स्वास्थ्य मंत्री से मिला कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल
रांची स्थित नेपाल हाउस स्वास्थ्य मंत्रालय में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत तदर्थ पारा मेडिकल स्टॉफ का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात कर अपनी मांगे रखी। वर्षों से तदर्थ नियुक्ति के आधार पर विभिन्न अस्पतालों में कार्य कर रहे पारा मेडिकल स्टॉफ तथा नर्सों का स्थायीकरण करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात की। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार शीघ्र ही पारा मेडिकल स्टॉफ एवं नर्सों की स्थाई नियुक्ति की जाएगी। इन नियुक्तियों में पिछले कई वर्षों से काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को नियुक्ति में प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई।
इसके साथ ही डॉ गोस्वामी रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित मानव संसाधन विकास मंत्रालय में शिक्षा. मंत्री डॉ नीरा यादव से मिल उनसे बहरागोड़ा एवं चाकुलिया के स्कूलों को बंद न करने का आग्रह किया। डॉ.गोस्वामी ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विलय के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उक्त प्रतिनिधि मंडल में अमृतांशु बेरा, सरत कुमार बेरा, सत्यजीत दास, घनश्याम बारिक, भाजपा नेता रंजीत वाला, आशिष गिरी तथा प्रखंड उपाध्यक्ष कुमार गौरव पुष्टि आदि मौजूद थे।