नगर पंचायत : मतदान के बाद हार जीत का गणित बैठाने में जुटे प्रत्याशी
नगर पंचायत चुनाव 2018 के 20 अप्रैल को होने वाली मतगणना को लेकर जेसी हाई स्कूल को एक किले में तब्दील कर दिया गया है। 20 अप्रैल को मतगणना घाटशिला स्थित जेसी हाई स्कूल में होगी। सभी प्रत्याशियों में जीत-हार की धुकधुकी लगी हुई है। जीत-हार के अंतर का गणित भी लगा रहे हैं। वहीं सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को सभी प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। लंबे प्रचार के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों ने रात को अच्छी नींद ली तथा सभी अपनी दिनचर्या में लग गए।
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी फूलमनी मुर्मू सुबह उठकर अपने काम में जुटी दिखीं। उन्होंने कहा कि 25 दिनों के प्रचार से मुक्ति मिली है, अब चाहे जीते या हारे। प|ी और मां की भूमिका में कोई कमी नहीं होगी। पार्षद प्रत्याशी निशा सिंह रोटी बनाने में जुटी थी तो रेणु शर्मा अखबार पढ़ रही थीं। आजसू के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामस्वरूप यादव हमेशा की तरह सुबह उठे और मंदिर जाकर पूजा की। पार्षद प्रत्याशी कृष्णा कुमारी पाल सुबह उठकर बागवानी में जुट गईं।
राहत भरी सांस
काेई बागवानी तो किसी ने खाना पकाकर की िदनचर्या की शुरूआत
पार्षद प्रत्याशी निशा सिंह
खाना बना रही पार्षद प्रत्याशी निशा सिंह।
पार्षद प्रत्याशी कृष्णा पाल
बागवानी करतीं पार्षद प्रत्याशी कृष्णा कुमारी पाल।
उपाध्यक्ष प्रत्याशी रामस्वरूप
अखबार पढ़ते उपाध्यक्ष प्रत्याशी रामस्वरूप यादव।
अध्यक्ष प्रत्याशी फुलमनी
सब्जी काटती अध्यक्ष पद की प्रत्याशी फूलमनी मुर्मू।