पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरनापानी पश्चिम बूथ पर सबसे ज्यादा हुआ मतदान

पुरनापानी पश्चिम बूथ पर सबसे ज्यादा हुआ मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया के 18 बूथों मे से पुरनापानी पश्चिमी बूथ पर मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 84.16 प्रतिशत रहा। जबकि अभ्यास पाठशाला मध्य विद्यालय में मतदान का प्रतिशत सबसे कम 58.24 प्रतिशत रहा। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के दौरान 6 बूथों पर वोट डालने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। कमारीगोड़ा पूर्वी भाग, पूरनापानी पश्चिमी भाग, उर्दू स्कूल पूर्वी भाग, सुगनीबासा पूर्वी भाग, सुगनी भाषा पश्चिमी भाग तथा प्राथमिक विद्यालय दिघी बूथ पर वोट डालने में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही।

16 बूथों पर मतदान प्रतिशत 70 से अधिक रहा

कुल 16 बूथों पर मतदान का प्रतिशत 70% से अधिक रहा। जिसमें 5 बूथों पर 80% से अधिक मतदान हुआ। अभ्यास पाठशाला मध्य विद्यालय बूथ पर एक वोट टेंडर वोट के रूप में डाले गए। राजकुमार मुंडा नाम के एक व्यक्ति का वोट किसी और ने डाल दिया था। अपना वोट डालने केंद्र पहुंचने पर राजकुमार को टेंडर वोट के माध्यम से वोटिंग कराई गई।

खबरें और भी हैं...