नशे की हालत में बाइक सवार दुर्घटना में जख्मी
चाकुलिया | चाकुलिया केरूकोचा मुख्य सड़क पर बाड़ामारा गांव में एक व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया। बाड़ामारा के सुकरीडीह टोला निवासी नारायण मुर्मू (55) अपनी बाइक से ससुराल खिजुरिया जाने के लिए निकला था। नशे की हालत में बाइक चला रहे नारायण ने अपने आगे जा रहे बाइक सवार को पीछे से ठोक दिया। आगे जा रहे बाइक चालक को हल्की चोट लगी। वहीं नारायण घायल अवस्था में गिर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। घायल नारायण मुर्मू का बायां हाथ टूट गया है। डॉक्टर संपा घोष ने बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया।