वन क्षेत्र से अवैध रूप से बांस काटने का आरोपी गया जेल
वन क्षेत्र से अवैध रूप से बांस काटने का आरोपी गया जेल
धालभूमगढ़| नूतनगढ़ में वन भूमि से बांस काटने के आरोप में वन विभाग ने किशोर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। रेंजर गोरख राम ने बताया कि नूतनगढ़ वन क्षेत्र से किशोर महतो ने 30 पीस बांस काटा और उसे अपने घर ले गया। जानकारी मिलने पर किशोर महतो के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी में घर से 30 पीस बांस बरामद हुआ है। बांस को जब्त कर चाकुलिया वन क्षेत्र लाया गया। वन भूमि से बांस चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर किशोर महतो को जेल भेज दिया गया है।