पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम में कैश की कमी का अक्षय तृतीया पर भी असर, दुकानों पर कम दिखे ग्राहक

एटीएम में कैश की कमी का अक्षय तृतीया पर भी असर, दुकानों पर कम दिखे ग्राहक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | घाटशिला/चाकुलिया

बुधवार को अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजार मंदा रहा। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं। अतः दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि को किए गए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है।

घाटशिला शहर के अधिकांश आभूषण दुकानदारों ने बताया कि अमूमन हर साल अक्षय तृतीया के अवसर पर खरीदारी का जो नजारा रहता था वो इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। अस्थाई तौर पर एटीएम से कैश नहीं मिलने व बैंक में भी कैश की कमी से लोग खरीदारी से दूर ही रहे। एक्का दुक्का लोग ही खरीदारी के लिए दुकान पर पहुंचे। आभूषण विक्रेता हितेश सोनी ने बताया कि कैश की कमी के कारण इस बार दुकानों पर ग्राहक नहीं आए।

ज्वेलर्स दुकान पर खरीदारी करते लोग।

चाकुलिया गौशाला के समीप शरबत का वितरण

अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में चाकुलिया गौशाला के समीप शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय समाजसेवियों व व्यवसायियों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। पूर्व वनपाल समाजसेवी जगपत तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया हिंदुओं के लिए अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन परोपकार के लिए कार्य करना चाहिए। इस दिन गरीबों को दान करना श्रेयस्कर माना जाता है। सड़क से गुजरने वाले काफी संख्या में लोगों ने शरबत का आनंद लिया। मौके पर रतन लाल लोधा, अरुण शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, कमल पसारी, चित्तौड़ बेरा, विश्वकर्मा सिंह, पवन शर्मा, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...