पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारा शिक्षक के निधन पर संघ ने जताया शोक

पारा शिक्षक के निधन पर संघ ने जताया शोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया प्रखंड स्थित टुकदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक दिलीप साव के निधन पर पारा शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त किया। दिलीप साव लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पैसे के अभाव में वह अपना इलाज नहीं करा सके। सरकार एवं विभाग की ओर से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। पारा शिक्षक संघ के जिला सचिव गोविंद गोप ने बताया कि 9 अप्रैल को दिलीप साव की मौत हो गई, उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। वह अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। पूर्वी सिंहभूम जिला पारा शिक्षक एकीकृत संघर्ष मोर्चा के सदस्य गोविंद गोप सहित कई सदस्य मृत शिक्षक के घर जाकर श्रद्धांजलि दी। सरकारी शिक्षक ,पारा शिक्षक एवं सीआरपी द्वारा 22000 रुपए मृतक की प|ी को सहयोग के तौर पर दिया गया। मौके पर पूर्ण चरण हांसदा, सपन महतो, वन्या महतो, तरणी कांत महतो, खोकण गोप, दिलीप कुईला, विद्यावती किस्कु, भवतोष पाल, आशीष साव, सोमनाथ पाल, रवींद्रनाथ गोप आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...