पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 हाथियों ने रौंदी सब्जी की खेती पानी की तलाश में मचा रहे तबाही

11 हाथियों ने रौंदी सब्जी की खेती पानी की तलाश में मचा रहे तबाही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़/ चाकुलिया

चाकुलिया प्रखंड के कलियाम समेत आसपास कई गांवों में बुधवार की रात 10 से 11 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड रातभर तांडव मचाया। इस दौरान खेत में लगी सब्जी को रौंद डाला। कालियाम गांव के गोविंद साव के केला बागान व आम बागान में घुसकर सारे पेड़ पौधों को नष्ट कर दिया। आम बागान में पेड़ की डाल को तोड़कर बर्बाद कर दिया। इससे कई क्विंटल आम के फल बर्बाद हो गए। साथ ही खेत में लगी लौकी समेत, विभिन्न सब्जियों को खा गए। सुबह हाथियों का झुंड नूतनगढ़ के जंगल में घुस गए। जंगल में हाथी विचरण कर रहे हैं। जिसके कारण जंगल में पत्ता व दातून तोड़ने वाले ग्रामीण डर से जंगल नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी जब भी बंगाल सीमा की ओर जा रहे हैं तो वहां के वनकर्मियों तथा वन समिति द्वारा हाथियों को वापस झारखंड सीमा की ओर खदेड़ दिया जा रहा है। इससे हाथी प. बंगाल सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। भूख तथा प्यास से बेहाल हाथी गांव में घुसकर तबाही मचा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...